प्राचार्य सन्देश

भारतीय जीवन मूल्यो के अनुरूप भैया - बहिनों में राष्ट्रीय चरित्र अनुशासित जीवन पद्धतिशैक्षणिक गुणवत्ता शारीरिक व बौद्धिक क्षमता विकाससेवा समरसता व राष्ट्र भक्ति के उद्देश्यों के साथ राष्ट्र के सर्वांगीण विकास हेतु कृत संकल्पित है सरस्वती शिशु मंदिर योजना ' | 
विद्या भारती अ . भा . शिक्षा संस्थान नई दिल्ली एवं सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान म.प्र. भोपाल के मार्गदर्शन में सन् ---- को सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर शिक्षा नगर मुरैना की स्थापना हुई |आज इस संस्थान ने संस्कार युक्त व संस्कृति प्रेरित शिक्षा प्रदान करते हुए गौरवमयी व प्रतिष्ठा पूर्ण स्थान प्राप्त किया है |



यह संस्थान स्वयं के भव्य सुसज्जित सर्वसुविधायुक्त भवन में आधुनिक संसाधनो से परिपूर्ण है विद्यालय म. प्र. शासन शिक्षा विभाग व माध्यमिक शिक्षा मंडल म . प्र . भोपाल से मान्यता प्राप्त है विद्यालय का वातावरण साज - सज्जा व्यवस्थाएँ क्रियाकलाप व शैक्षिक वातावण भारतीय संस्कृति संस्कार व परम्पराओ के अनुरूप नियोजित किया गया है |
स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात देश में आज भी गौरवशून्य विवेकरहित व निराशाजनक शिक्षा प्रणाली प्रचलित है भावी भारत के नौनिहालों को संस्कार व अनुशासन प्रेरित भारतीय संस्कृति संस्कार परंपरा व जीवन मूल्यों को अपने में समाहित करती जन - जन के मन में राष्ट्र सेवा का संकल्प जगाने वाली शिक्षा पद्धति की आवश्यकता है |
सरस्वती विद्या मंदिर इन्हीं विचारों भावनाओं व क्रियाओं का प्रत्यक्ष दर्शन है जहाँ कल्पनाएँ आकार लेती है सपने साकार होते है एवं सुनहरे भविष्य के प्रत्यक्ष दर्शन होते है विद्यालय के प्रत्येक क्रियाकलाप में समाहित है - बालक का सर्वांगीण विकास अर्थात - मन बुद्धि आत्मा का विकास 
शिक्षा यज्ञ के इस पावन कार्य में हम सब का समान योगदान आवश्यक है सरस्वती शिशु मंदिर की प्रगति - पथ का प्रत्येक चरण अपने आप में गौरव गाथा से भरा है आइये सब पढे सब बढ़े नित नवीन उपलब्धियां प्राप्त करते हुए राष्ट्र सेवा का संकल्प धारण करें |

 || तेजस्विनावधीतमस्तु ||

प्राचार्य

श्री मनोज गुप्ता  

सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर

शिक्षा नगर मुरैना

No comments:

Post a Comment